इन घटनाओं को बताया कानून-व्यवस्था की विफलता : जगजीत कंबोज
जालंधर : 6 मई 2026 को जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास और अमृतसर में आर्मी कैंप के पास हुए धमाकों (Twin Blasts) के बाद पंजाब में विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है। ब्लॉक प्रधान जगजीत कंबोज ने कहा कि ये धमाके राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के "गंभीर उल्लंघन" को दर्शाते हैं। उन्होंने सरकार को तत्काल सुधारात्मक उपाय करने और आम जनता का भरोसा बहाल करने की मांग की। कंबोज ने इन घटनाओं को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया है