• Wednesday, 15 April 2026
Logo Logo
Advertisement
लुधियाना में शर्मनाक घटना: ट्यूशन टीचर के पति पर 11 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत का आरोप, केस दर्ज

13 Mar 2026 | 116 Views

लुधियाना में शर्मनाक घटना: ट्यूशन टीचर के पति पर 11 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत का आरोप, केस दर्ज

लुधियाना: महानगर में रिश्तों और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसकी ट्यूशन टीचर के पति द्वारा कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने की कोशिश की गई। मामले की सूचना मिलते ही थाना जोधेवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी 8 मार्च को अपने चचेरे भाई तरनवीर सिंह के साथ घर के पास ही स्थित ट्यूशन सेंटर में पढ़ने गई थी, जहां उसे मैडम परमिंदर कौर पढ़ाती हैं। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान मौका पाकर मैडम के पति नरेंद्र कुमार ने बच्ची को जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

घटना से घबराई बच्ची ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद अन्य बच्चे और ट्यूशन टीचर परमिंदर कौर भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को आते देख आरोपी घबरा गया। डरी-सहमी बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर थाना जोधेवाल पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग बच्ची और उसके परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों को किसी भी कीमत पर ब

Published on: 13 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News