• Sunday, 24 May 2026
Logo Logo
Advertisement
सैकड़ों भाजपाइयों ने सुशील की अगुवाई में कालिया, राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी, मक्कड़, टीटू और अंगूराल के साथ मिलकर विशाल रोष मार्च निकाला

09 May 2026 | 151 Views

सैकड़ों भाजपाइयों ने सुशील की अगुवाई में कालिया, राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी, मक्कड़, टीटू और अंगूराल के साथ मिलकर विशाल रोष मार्च निकाला

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अगुवाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हाल ही में अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों के लिए भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए बेबुनियाद और झूठे आरोपों के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जालंधर में भगवंत मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर विशाल रोष मार्च निकाला। यह रोष मार्च स्थानीय कचहरी चौक से पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक निकाला गया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों ने भगवंत मान के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की। इस रोष मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सचर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, अमरजीत सिंह अमरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित तथा पंजाब की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और पंजाब विरोधी ताकतों तथा उनके समर्थकों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब के लोगों को गुमराह करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार अब पूरी तरह जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी ताकतों के खिलाफ भाजपा मजबूती से खड़ी है और पंजाब के गद्दारों को भाजपा तथा पंजाबी मिलकर करारा जवाब देंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि देश और पंजाब को तोड़ने की कोशिश करने वाली ताकतों के साथ आम आदमी पार्टी की सांठगांठ अब जनता के सामने आ चुकी है। वहीं कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि पंजाब में तानाशाही और झूठ की राजनीति अधिक समय तक नहीं चल सकती। मुख्यमंत्री भगवंत मान को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी के दागदार चरित्र और नाकामियों पर ध्यान देना चाहिए।

इस मौके पर मुख्य रूप से राजन अंगूराल, विपन सभरवाल, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, भूपिंदर कुमार, अश्वनी भंडारी, दर्शन लाल भगत, हनी कम्बोज, दविंदर कालिया, जिला सचिव अनु शर्मा, अश्वनी अटवाल, मीनू शर्मा, सनी शर्मा, गोपाल कृष्ण सोनी, प्रदीप खुल्लर, अमित सिंह संधा, राजन मल्हण, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, गौरव राय, यजित हुरिया, नितिन बहररोल, कुनाल गोस्वामी, मंगा पहलवान, रजण शर्मा, संजीव शर्मा, बाबू अरोड़ा, राजेश कुमार आर.के., आशीष सहगल, संदीप कुमार, सुनील चोपड़ा, क्षितिज ढल्ल, टीटू कपानिया, शैली खन्ना, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, अजमेर सिंह बादल, पंकज जुल्का, बॉबी कश्यप, दीपाली बगड़िया, रमन सरपंच, मास्टर हीरा लाल, कुलदीप मानक, नरेश वालिया, हरविंदर भट्टी, जस्सी जंडियाला, जस जौहल, राहुल, सचिन सरीन, रजनी बाला, अनीता कपूर, शालू, किरण भगत, सुमन राणा, सोनू फोल्डीवाल, शशि भगत, अनिल ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on: 09 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News