Skip to content

अकाली-भाजपा गठबंधन के बाद पंजाब आएंगे पीएम मोदी, 8 दिसंबर को मोगा रैली में होंगे शामिल: सुखबीर बादल

अकाली-भाजपा गठबंधन के बाद पंजाब आएंगे पीएम मोदी, 8 दिसंबर को मोगा रैली में होंगे शामिल: सुखबीर बादल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अकाली-भाजपा गठबंधन के बाद पंजाब आएंगे पीएम मोदी, 8 दिसंबर को मोगा रैली में होंगे शामिल: सुखबीर बादल

पंजाब डेस्क: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिसंबर को पंजाब आएंगे और मोगा में आयोजित होने वाली पार्टी की रैली में शामिल होंगे।

सुखबीर बादल ने बताया कि 8 दिसंबर को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अकाली दल के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिवस के अवसर पर मोगा में बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी प्रस्तावित है।

अकाली दल और भाजपा के बीच दोबारा गठबंधन के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को पंजाब की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।