Skip to content

चलते अस्पताल के नीचे बाद में कैसे खोद दी गई बेसमेंट? ROOP KIDZ CARE & VACCINATION CENTRE की बेसमेंट को लेकर उठे गंभीर सवाल!

चलते अस्पताल के नीचे बाद में कैसे खोद दी गई बेसमेंट? ROOP KIDZ CARE & VACCINATION CENTRE की बेसमेंट को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चलते अस्पताल के नीचे बाद में कैसे खोद दी गई बेसमेंट? ROOP KIDZ CARE & VACCINATION CENTRE की बेसमेंट को लेकर उठे गंभीर सवाल!

बेसमेंट पास होने का दावा, लेकिन पार्किंग की जगह दूसरे इस्तेमाल पर सवाल! अस्पताल की इमारत बनने और चालू होने के बाद खुदाई की अनुमति कैसे मिली?

जालंधर। शहर में इमारतों के निर्माण और बेसमेंट की खुदाई को लेकर एक और मामला चर्चा में आ गया है। ROOP KIDZ CARE & VACCINATION CENTRE की इमारत को लेकर स्थानीय लोगों ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि जब अस्पताल की पूरी इमारत बनकर तैयार हो चुकी थी और वहां अस्पताल भी चल रहा था, तो उसके बाद इमारत के नीचे बेसमेंट की खुदाई कैसे की गई और इसके लिए किस विभाग से अनुमति ली गई?

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर माइनिंग विभाग के अधिकारियों के पास शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब इस संबंध में विभाग के एक अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बेसमेंट की मंजूरी लिए जाने की बात कही। हालांकि, अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि बेसमेंट की अनुमति दी गई थी तो क्या संबंधित विभाग ने पहले से निर्मित और चालू अस्पताल की इमारत के नीचे खुदाई करने से जुड़े सुरक्षा पहलुओं की भी जांच की थी?

पार्किंग के लिए पास हुई बेसमेंट, लेकिन अंदर स्टोर रूम और बेड लगाने की तैयारी के आरोप

स्थानीय लोगों की ओर से एक अन्य महत्वपूर्ण सवाल भी उठाया जा रहा है। लोगों के अनुसार, बेसमेंट बनाने का उद्देश्य पार्किंग बताया जाता है, लेकिन मौके पर पार्किंग की बजाय स्टोर रूम और बेड आदि रखने के लिए जगह तैयार किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

ऐसे में सवाल है कि यदि बेसमेंट का नक्शा पार्किंग के उद्देश्य से पास करवाया गया था तो क्या उसके इस्तेमाल में बदलाव करने के लिए संबंधित विभाग से अलग अनुमति ली गई है? क्या नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने मौके पर पहुंचकर बेसमेंट के वास्तविक इस्तेमाल की जांच की है?

नियमों के अनुसार स्वीकृत बिल्डिंग प्लान और वास्तविक निर्माण एवं इस्तेमाल के बीच अंतर होने पर संबंधित विभाग द्वारा जांच किया जाना आवश्यक है। ऐसे में इस मामले में स्वीकृत नक्शे और मौके की स्थिति का मिलान करना बेहद जरूरी हो जाता है।

बच्चों के अस्पताल में सुरक्षा से जुड़ा मामला, इमारत की नींव और ढांचे की जांच जरूरी

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि संबंधित इमारत में बच्चों का इलाज किया जाता है और यहां रोजाना छोटे बच्चे तथा उनके अभिभावक पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब अस्पताल की इमारत पहले से तैयार थी और उसमें चिकित्सा सेवाएं चल रही थीं, तो उसके नीचे बाद में खुदाई करते समय इमारत की नींव और ढांचे की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे?

क्या किसी योग्य स्ट्रक्चरल इंजीनियर से इमारत की मजबूती का निरीक्षण करवाया गया था? क्या खुदाई से पहले और बाद में सुरक्षा संबंधी प्रमाणपत्र लिए गए थे? क्या अस्पताल में आने वाले बच्चों, अभिभावकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी सावधानियां बरती गई थीं?

इन सवालों पर संबंधित विभागों की ओर से स्थिति स्पष्ट किया जाना जरूरी है।

प्रशासन से उठे ये अहम सवाल

  1. जब अस्पताल की इमारत पहले से निर्मित थी और वहां अस्पताल चल रहा था, तो बाद में बेसमेंट की खुद