Skip to content

लुधियाना में पत्नी ने पति को सगी भाभी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, चप्पलों से की पिटाई; अस्पताल पहुंचकर भी दी धमकी

लुधियाना में पत्नी ने पति को सगी भाभी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, चप्पलों से की पिटाई; अस्पताल पहुंचकर भी दी धमकी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
 

लुधियाना में पत्नी ने पति को सगी भाभी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, चप्पलों से की पिटाई; अस्पताल पहुंचकर भी दी धमकी

लुधियाना: महानगर में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति को कथित तौर पर उसकी सगी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी और उसका गिरेबान पकड़कर बाहर खींच लाई। इस दौरान पति ने भी पत्नी के साथ मारपीट की। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब घायल पत्नी मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची तो आरोप है कि पति अपनी कथित प्रेमिका के साथ वहां भी पहुंच गया और उसे धमकाने लगा।

16 साल पहले हुई थी शादी, दो बेटियों की मां है पीड़िता

पीड़िता सिमरन ने बताया कि वह शहीद भगत सिंह नगर की रहने वाली है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश से संबंध रखती है। उसका परिवार पिछले करीब 30 से 35 वर्षों से लुधियाना में रह रहा है। उसकी शादी को 16 साल हो चुके हैं और उसकी 8 तथा 5 साल की दो बेटियां हैं। उसका पति बिजली का काम करता है।

5 वर्षों से भाभी के साथ संबंध होने का आरोप

सिमरन ने आरोप लगाया कि उसके पति के पिछले करीब पांच वर्षों से उसकी सगी भाभी के साथ कथित अवैध संबंध हैं। भाभी बुटीक का काम करती है और पहले ही समझौते के बाद उसके सगे भाई को छोड़ चुकी है। पीड़िता के अनुसार, इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस थाने में पंचायत और समझौता हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद पति ने अपनी कथित गतिविधियां बंद नहीं कीं।

दो दिन से घर छोड़कर भाभी के मायके में रह रहा था पति

पीड़िता ने बताया कि उसका पति पिछले दो दिनों से घर छोड़कर शहीद भगत सिंह नगर स्थित अपनी भाभी के मायके में रह रहा था। इसी बीच उसने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लगाई इंसाफ की गुहार

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देकर अपने पति और सगी भाभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई का विवरण सामने आना बाकी है।