Skip to content

जालंधर में गन कल्चर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, कैफे में छापेमारी कर मालिक समेत 2 गिरफ्तार; .45 बोर पिस्तौल बरामद

जालंधर में गन कल्चर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, कैफे में छापेमारी कर मालिक समेत 2 गिरफ्तार; .45 बोर पिस्तौल बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर में गन कल्चर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, कैफे में छापेमारी कर मालिक समेत 2 गिरफ्तार; .45 बोर पिस्तौल बरामद

 

ऑर्थोनोवा के मालिक डॉ. हरप्रीत पर FIR क्यों नहीं? कैफे में हथियार रखने वालों पर कार्रवाई, सोशल मीडिया पर टेबल पर पिस्तौल रखकर वीडियो बनाने वालों को छूट क्यों?

जालंधर पुलिस की कार्रवाई पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

 

जालंधर: पंजाब में हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित एक कैफे में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करते हुए कैफे में लाइसेंसी हथियार लेकर बैठे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर कैफे में छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को कमिश्नरेट पुलिस की ओर से आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों और मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद पुलिस को सूचना मिली कि अर्बन एस्टेट फेज-2 के SCO नंबर 116-117 स्थित 'ट्रू ब्लेंड कैफे' में हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम ने कैफे में दबिश दी और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

कैफे मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैफे मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। पुलिस ने शिवा थापर के कब्जे से .45 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद की है।

FIR नंबर 301 के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-7 में FIR नंबर 301, दिनांक 11 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने और सोशल मीडिया के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन करने से बचें और जारी आदेशों का पालन करें।