Skip to content

न्यू कलगीधर कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग, DJ का सामान और स्क्रीन जलकर राख

न्यू कलगीधर कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग, DJ का सामान और स्क्रीन जलकर राख
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

न्यू कलगीधर कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग, DJ का सामान और स्क्रीन जलकर राख

जालंधर: शहर की न्यू कलगीधर कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा DJ का सामान और स्क्रीन इसकी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, क्यूरो मॉल के पास स्थित न्यू कलगीधर कॉलोनी में दोपहर करीब 1 बजे घर में आग लग गई। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के मालिक ने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। उन्हें फोन के जरिए आग लगने की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो घर में रखा DJ का सामान और स्क्रीन जलकर राख हो चुके थे।

दमकल कर्मी नरेश कुमार के मुताबिक, विभाग को न्यू कलगीधर कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

फिलहाल आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं है।