Ahmedabad से डिजिटल ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जशोदानगर इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग कैटरिंग व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर आरोपियों ने उनका अश्लील वीडियो बनाकर कुल 8.88 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने इस मामले में Jalandhar और Firozpur के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
🚆 सफर में हुई दोस्ती, बना जाल
घटना की शुरुआत साल 2023 में हुई, जब बुजुर्ग व्यवसायी ट्रेन से जालंधर एक धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर स्टेशन से निखिल खुराना नाम का युवक उनकी सीट के पास बैठा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। आरोपी ने खुद को विदेश जाने की तैयारी कर रहा छात्र बताकर भरोसा जीत लिया।
📹 अश्लील वीडियो बनाकर शुरू किया ब्लैकमेल
निखिल ने पहले अपनी मां की बीमारी और पढ़ाई का बहाना बनाकर 17 हजार रुपये लिए। इसके बाद उसने एक सोची-समझी साजिश के तहत पहले खुद का नग्न वीडियो भेजा और फिर सितंबर 2025 में वीडियो कॉल कर बुजुर्ग को बहकाकर उनका अश्लील वीडियो गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड कर लिया।
🎭 खुद को क्राइम ब्रांच का जासूस बताकर धमकी
वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी के भाई साहिल ने फोन कर खुद को क्राइम ब्रांच का प्राइवेट जासूस बताया और धमकी दी कि 15 लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। बदनामी के डर से बुजुर्ग ने किस्तों में 8.88 लाख रुपये दे दिए।
🚓 पुलिस में शिकायत, FIR दर्ज
लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने साइबर हेल्पलाइन से संपर्क किया और बाद में खोखरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।