• Friday, 9 October 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर के किशनपुरा स्थित स्कूल में बच्चों की लड़ाई के बाद हंगामा, परिजन पहुंचे स्कूल; पुलिस ने संभाला मोर्चा

09 Oct 2026 | 258 Views

जालंधर के किशनपुरा स्थित स्कूल में बच्चों की लड़ाई के बाद हंगामा, परिजन पहुंचे स्कूल; पुलिस ने संभाला मोर्चा

जालंधर के किशनपुरा स्थित स्कूल में बच्चों की लड़ाई के बाद हंगामा, परिजन पहुंचे स्कूल; पुलिस ने संभाला मोर्चा

9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के बीच बेंच को लेकर हुआ विवाद, एक छात्र घायल; सेक्रेड हार्ट अस्पताल में चल रहा इलाज

जालंधर: शहर के किशनपुरा क्षेत्र के अधीन आते न्यू पृथ्वी नगर स्थित ट्विंकल-ट्विंकल मॉडल हाई स्कूल में बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद आज एक छात्र के परिजन स्कूल पहुंच गए, जिसके चलते स्कूल परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बेंच को लेकर हुआ था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल में बेंच को लेकर 9वीं कक्षा के एक छात्र की 10वीं कक्षा के छात्र के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान 9वीं कक्षा के छात्र ने 10वीं कक्षा के छात्र पर कुर्सियों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए सेक्रेड हार्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिजनों के पहुंचने पर स्कूल में हंगामा

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले हुई घटना को लेकर एक छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और वहां हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने गेट बंद कर दिया। वहीं, स्कूल में छुट्टी किए जाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक भी स्कूल के बाहर पहुंच गए।

मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि दोनों बच्चों के बीच तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। हालांकि, उनके अनुसार दोनों बच्चे ठीक हैं, लेकिन आज एक छात्र के परिजनों के स्कूल पहुंचने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई।

वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि स्कूल में प्रार्थना के दौरान कक्षा में दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी मामले को लेकर आज परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार, स्कूल में दो छात्रों के बीच लड़ाई हुई थी, जिसमें एक छात्र को चोटें आईं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, इस मामले में स्कूल प्रशासन का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Published on: 09 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News