• Friday, 3 July 2026
Logo Logo
Advertisement
महिलाओं को 1000 रुपये देने के ऐलान पर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर लगाया चुनावी राजनीति का आरोप

03 Jul 2026 | 108 Views

महिलाओं को 1000 रुपये देने के ऐलान पर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर लगाया चुनावी राजनीति का आरोप

महिलाओं को 1000 रुपये देने के ऐलान पर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर लगाया चुनावी राजनीति का आरोप

जालंधर : डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक में गुरुवार शाम भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर महिलाओं के नाम पर चुनावी राजनीति करने का आरोप लगाया।

भाजपा नेत्री अनु शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सरकार अपने कार्यकाल के अधिकांश समय तक इस वादे को पूरा करने में विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है।

अनु शर्मा ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर होती, तो चुनावी वादे को पहले ही लागू कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक समझकर चुनाव के समय लुभाने की कोशिश की जा रही है, जिसे प्रदेश की महिलाएं अच्छी तरह समझती हैं।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए और महिलाओं से सरकार के वादों एवं कार्यों का आकलन करने की अपील की। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता अब केवल घोषणाओं के बजाय वादों के वास्तविक क्रियान्वयन को महत्व दे रही है।

Published on: 03 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News