Skip to content

करवा चौथ के दिन गोराया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत; करीब 9 घायल अस्पताल में भर्ती

करवा चौथ के दिन गोराया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत; करीब 9 घायल अस्पताल में भर्ती
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

करवा चौथ के दिन गोराया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत; करीब 9 घायल अस्पताल में भर्ती

गोराया (जालंधर): करवा चौथ के दिन गोराया में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहे मजदूरों से भरे एक थ्री-व्हीलर की नेशनल हाईवे पर खड़े कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि करीब 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गोराया के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद और सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब मजदूरों से भरा थ्री-व्हीलर लुधियाना से जालंधर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गोराया नेशनल हाईवे पर खड़े कैंटर से उसकी टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना से संबंधित अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Mera Bharat News | जालंधर अपडेट