Skip to content

पंजाब में बिजली कटौती! श्री मुक्तसर साहिब और बटाला के कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई

पंजाब डेस्क: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब और बटाला के कई इलाकों में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पावरकॉम की ओर से जरूरी तकनीकी मरम्मत, फीडर बाइफरकेशन और लाइनों के रखरखाव के चलते निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रखने की सूचना जारी की गई है।

पंजाब में बिजली कटौती! श्री मुक्तसर साहिब और बटाला के कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब में बिजली कटौती! श्री मुक्तसर साहिब और बटाला के कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई

पंजाब डेस्क: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब और बटाला के कई इलाकों में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पावरकॉम की ओर से जरूरी तकनीकी मरम्मत, फीडर बाइफरकेशन और लाइनों के रखरखाव के चलते निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रखने की सूचना जारी की गई है।

श्री मुक्तसर साहिब में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद

श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा, खुराना): इंजीनियर बलजीत सिंह, असिस्टेंट इंजीनियर, डिवाइडिंग सब-डिवीजन अर्बन श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि 66 केवी ग्रिड मलोट रोड से चलने वाले 11 केवी बलमगढ़ रोड फीडर के बाइफरकेशन का कार्य किया जा रहा है।

इसके चलते 27 नवंबर को 11 केवी बलमगढ़ रोड फीडर और 11 केवी बस स्टैंड फीडर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान मलोट रोड के पास बस स्टैंड और अबोहर रोड क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

बटाला और कादियां क्षेत्र में भी बिजली कटौती

बटाला (साहिल, योगी): 220 केवी सब-स्टेशन वडाला ग्रंथियां से चलने वाली 66 केवी कादियां लाइन 28 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक वार्षिक रखरखाव और पेड़ों की कटाई के कार्य के चलते बंद रहेगी।

पावरकॉम कादियां सब-डिवीजन के अधिकारी इंजीनियर विमल कुमार ने लिखित प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि इस शटडाउन के कारण 66 केवी सब-स्टेशन कादियां से चलने वाले सभी कैटेगरी-1, यूपीएस और एपी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इसके चलते कादियां शहर सहित कादियां सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।