Skip to content

देश के 15 राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी; 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
 

देश के 15 राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी; 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 नवंबर को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत करीब 15 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम में यह बदलाव हाल ही में कमजोर पड़े चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण देखने को मिल रहा है। तूफान का अवशेष पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर डिप्रेशन (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) के रूप में सक्रिय बताया गया है। इसके प्रभाव से दक्षिण, पूर्व और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, मुरादाबाद, मथुरा और सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। इन इलाकों में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

बिहार के पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।