शहर में 11 मार्च को बिजली विभाग द्वारा मरम्मत और जरूरी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली प्रभावित होगी।
बिजली विभाग के अनुसार 11 के.वी. अड्डा होशियारपुर फीडर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण किशनपुरा, अजीत नगर, रविदास स्कूल रोड, जगतपुरा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह 11 के.वी. अर्बन एस्टेट फीडर से चलने वाली सप्लाई भी प्रभावित होगी। इस फीडर से जुड़े अर्बन एस्टेट फेज-2, रविंदर नगर, 24 कैरेट फ्लैट और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं 11 के.वी. गुरमहर एन्क्लेव फीडर के अंतर्गत आने वाले गीता कॉलोनी, न्यू गीता कॉलोनी, राज एन्क्लेव और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
इसके अलावा बस्ती गुजां, दिलबाग नगर, गोविंद नगर, न्यू गोविंद नगर, सूर्या नगर, शक्ति पार्क, मेन बाजार, गांव धालीवाल, गाखल, चौगांवा, कोट सदीक, काला सिंघा रोड, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव, ईश्वर कॉलोनी, गुरु नानक नगर, बरती शेख, जैना नगर, दशमेश नगर, जनक नगर, बड़ा बाजार, चोपड़ा कॉलोनी, बलदेव नगर, राजा गार्डन, उजाला नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली से जुड़े कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी कर लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।