• Thursday, 21 May 2026
Logo Logo
Advertisement
6 महीने पहले बना रोड उखड़ना शुरू, लोगों में भारी रोष  वार्ड नंबर 85 में घटिया निर्माण के आरोप, विजीलेंस जांच की उठी मांग

21 May 2026 | 94 Views

6 महीने पहले बना रोड उखड़ना शुरू, लोगों में भारी रोष वार्ड नंबर 85 में घटिया निर्माण के आरोप, विजीलेंस जांच की उठी मांग

6 महीने पहले बना रोड उखड़ना शुरू, लोगों में भारी रोष

वार्ड नंबर 85 में घटिया निर्माण के आरोप, विजीलेंस जांच की उठी मांग

 

जालंधर: वार्ड नंबर 85 में करीब 6 महीने पहले बना सड़क मार्ग अब जगह-जगह से टूटना शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इलाके के निवासियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते इतनी कम अवधि में ही रोड की हालत खराब हो गई।

 

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक K.D. Bhandari भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लिया और लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से बनने वाले विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

 

स्थानीय लोगों ने मौके पर रोष जताते हुए विजीलेंस जांच की मांग की। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में बड़ी अनियमितता हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई।

 

इस दौरान इलाके के निवासी रितेश मनु, रंजीत सिंह ढिल्लों, साहिल, अनिल बजाज, नितिन महाजन, पंकज तिवारी, संगीता, सविता, लीला देवी, सुनीता, चंद्रकला, सुशीला, मुस्कान, जय प्रकाश सिंह, अमित राज गुप्ता और नरेश शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में रोड निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा कि अगर सड़क सिर्फ 6 महीने में टूटने लगी है तो यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल है। उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

Published on: 21 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News