• Wednesday, 20 May 2026
Logo Logo
Advertisement
सरकारी नौकरी का झांसा देकर तय की शादी, सगाई के बाद दहेज मांगने और चोरी का आरोप

20 May 2026 | 12 Views

सरकारी नौकरी का झांसा देकर तय की शादी, सगाई के बाद दहेज मांगने और चोरी का आरोप

## सरकारी नौकरी का झांसा देकर तय की शादी, सगाई के बाद दहेज मांगने और चोरी का आरोप

लुधियाना में सरकारी नौकरी का झांसा देकर रिश्ता तय करने, सगाई के बाद दहेज की मोटी मांग करने और फिर नकदी व गहने चोरी कर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता मान सिंह ने बताया कि आरोपी सुरिंदर सिंह ने अपने भांजे दीपक सिंह निवासी चिनहट, लखनऊ का रिश्ता उसकी छोटी बहन छाया के साथ तय करवाया था। आरोपी पक्ष ने दावा किया था कि दीपक सिंह लखनऊ नगर निगम में सरकारी नौकरी करता है।

परिवार उनकी बातों में आ गया और 13 मई को दाना मंडी स्थित आमंत्रण विला में दोनों की रिंग सेरेमनी धूमधाम से संपन्न हुई। आरोप है कि सगाई के बाद आरोपी रात को लड़की वालों के घर पर ही रुके। अगले दिन जब वे वहां से चले गए तो परिवार को अलमारी से करीब 1 लाख रुपये नकद और सोने के कीमती गहने गायब मिले।

शिकायतकर्ता के अनुसार, सगाई के तुरंत बाद ही आरोपियों ने दहेज के रूप में 11 लाख रुपये नकद, सोने का हार और सोने की चूड़ियों की मांग रख दी। इस पर परिवार को शक हुआ और उन्होंने लड़के के बारे में गुप्त जांच करवाई।

जांच में सामने आया कि दीपक सिंह किसी नगर निगम में सरकारी कर्मचारी नहीं है और नौकरी का दावा पूरी तरह फर्जी था। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने सुरिंदर सिंह, दीपक सिंह और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on: 20 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News