• Monday, 6 July 2026
Logo Logo
Advertisement
8वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल बर्थ सर्टीफिकेट अनिवार्य, बोर्ड ने शुरू किया अंडरटेकिंग विकल्प

06 Jul 2026 | 80 Views

8वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल बर्थ सर्टीफिकेट अनिवार्य, बोर्ड ने शुरू किया अंडरटेकिंग विकल्प

8वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल बर्थ सर्टीफिकेट अनिवार्य, बोर्ड ने शुरू किया अंडरटेकिंग विकल्प

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 8वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल बर्थ सर्टीफिकेट अनिवार्य कर दिया है।

हालांकि, विद्यार्थियों और स्कूलों को राहत प्रदान करते हुए बोर्ड ने अपने ऑनलाइन पोर्टल पर 'अंडरटेकिंग' का विकल्प भी उपलब्ध करवा दिया है। जिन विद्यार्थियों के डिजिटल बर्थ सर्टीफिकेट अभी तक नहीं बने हैं या किसी कारणवश उपलब्ध नहीं हैं, उनके स्कूल संबंधित अंडरटेकिंग अपलोड कर सकेंगे।

बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 8वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी। बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है, जबकि ऑनलाइन फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।

बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों के दस्तावेज समय पर अपलोड कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Published on: 06 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News