• Thursday, 23 July 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर: बॉम्बे नगर में प्रॉपर्टी विवाद, गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज; CCTV में कैद हुई घटना

23 Jul 2026 | 51 Views

जालंधर: बॉम्बे नगर में प्रॉपर्टी विवाद, गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज; CCTV में कैद हुई घटना

जालंधर: बॉम्बे नगर में प्रॉपर्टी विवाद, गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज; CCTV में कैद हुई घटना

 

जालंधर में थाना-7 के अधीन पड़ते बॉम्बे नगर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने बॉम्बे नगर में करीब 8 मरले का प्लॉट खरीदा था, जिसकी विधिवत रजिस्ट्री उनके पास मौजूद है। इसके बाद उन्होंने उक्त जमीन पर चारदीवारी का निर्माण भी करवाया था।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 20 जुलाई को सुबह करीब 8:30 बजे अर्बन एस्टेट फेस-2 निवासी बलविंदर सिंह सग्गू अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने हथियारों के बल पर धार्मिक नारे लगाते हुए चारदीवारी को ढहा दिया।

 

बताया गया है कि यह पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि घटना की वीडियो उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर सार्वजनिक किया जा सकता है।

 

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना-7 पुलिस ने जांच की। जांच उपरांत बलविंदर सिंह सग्गू और उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

इस संबंध में जब थाना प्रभारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

आरोपी पक्ष का पक्ष नहीं मिल सका

इस मामले में आरोपी पक्ष से संपर्क नहीं हो सका। यदि वे इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो उनसे प्राप्त प्रतिक्रिया को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Published on: 23 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News