जालंधर की दिलकुशा मार्केट में GST विभाग की रेड, मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
जालंधर: शहर की मशहूर दिलकुशा मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब जीएसटी विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई की।
सूत्रों के अनुसार “क्वालिटी मेडिसिन” नामक मेडिकल दुकान पर जीएसटी अधिकारियों ने रेड की है। बताया जा रहा है कि विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और दुकान के दस्तावेजों तथा लेन-देन की जांच शुरू की।
अचानक हुई इस कार्रवाई से मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के दुकानदारों में भी हलचल देखी गई। कई व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर मौके की जानकारी लेते नजर आए।
फिलहाल जीएसटी विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई और रेड के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।