जालंधर में बाला जी चौकी को लेकर विवाद, पुलिस पर कार्यक्रम रोकने के आरोप
जालंधर, 14 मई।
कष्ट निवारण बाला जी मंदिर कमेटी द्वारा आज 14 मई वीरवार को साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक के नजदीक आयोजित होने वाली श्री बाला जी महाराज की चौकी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कमेटी का आरोप है कि 13 मई बुधवार रात को पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे डेकोरेशन, टेंट, लाइट और साउंड कर्मचारियों को काम बंद करने के निर्देश दिए और कहा कि चौकी नहीं होगी।
कमेटी के अनुसार कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक Kanhaiya Mittal को भी आमंत्रित किया गया है। इसको लेकर सनातन धर्म प्रेमियों में रोष देखा जा रहा है।
कमेटी ने श्रद्धालुओं और धर्म प्रेमियों से अपील करते हुए कहा है कि आज सुबह 9:30 बजे साईं दास स्कूल ग्राउंड में बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रशासन को यह संदेश दिया जाए कि “दुनिया की कोई ताकत भगवान श्री बाला जी महाराज का कार्यक्रम नहीं रोक सकती।”
कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
निवेदक:
समूह कमेटी कष्ट निवारण बाला जी मंदिर, जालंधर