• Thursday, 14 May 2026
Logo Logo
Advertisement
नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

14 May 2026 | 4 Views

नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

- 16 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते है, जांच 18 मई को होगी 

- जालंधर की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के लिए 26 मई को वोटिंग, गिनती 29 मई को

जालंधर, 13 मई: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा नगर निगम/नगर कौंसिल/नगर पंचायत आम चुनाव-2026 के संबंध में जारी शेड्यूल के अनुसार, जिले में 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के कुल 99 वार्डों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन आज नामांकन के पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी, जालंधर दिव्या पी. ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवार 16 मई 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है। उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 18 मई 2026 को होगी और 19 मई 2026 को दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते है।

 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नगर कौंसिल आदमपुर के 13 वार्डों, करतारपुर के 15, नकोदर के 17, नूरमहल के 13, नगर कौंसिल फिल्लौर के 15 वार्डों तथा नगर पंचायत लोहियां खास और महितपुर के 13-13 वार्डों के लिए वोटिंग 26 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

 

वोटों की गिनती 29 मई 2026 को की जाएगी।

 

......

Published on: 14 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News