• Tuesday, 10 March 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में सिंगर बादशाह और मनकीरत औलाख के खिलाफ विरोध, विवादित गानों पर कार्रवाई की मांग

10 Mar 2026 | 4 Views

जालंधर में सिंगर बादशाह और मनकीरत औलाख के खिलाफ विरोध, विवादित गानों पर कार्रवाई की मांग

जालंधर: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘टट्टीरी’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने में कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में हरियाणा पुलिस बादशाह को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।

इसी बीच पंजाब के जालंधर में भी लोगों ने बादशाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिकायतकर्ता एम.पी. सिंह ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि फिल्मों की तरह गानों के लिए भी एक स्क्रीनिंग बोर्ड बनाया जाए, ताकि समाज में गलत संदेश देने वाले गीतों पर रोक लगाई जा सके।

एम.पी. सिंह ने कहा कि ‘महिला दिवस’ से ठीक पहले महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है और ऐसे गानों पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस विवाद में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख का नाम भी सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 6 फरवरी को रिलीज हुए उनके एक गाने में गन कल्चर को बढ़ावा दिया गया है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद वह गाना अभी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।

शिकायतकर्ताओं ने सवाल उठाया कि अगर हरियाणा सरकार दो दिन के भीतर बादशाह का विवादित गाना यूट्यूब से हटवा सकती है और क्लिप शेयर करने वालों पर कार्रवाई कर सकती है, तो पंजाब सरकार मनकीरत औलाख के गाने पर कार्रवाई करने में देरी क्यों कर रही है

उन्होंने मांग की कि समाज में गलत संदेश फैलाने वाले ऐसे गानों और सिंगर्स के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सके।

Published on: 10 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News