• Thursday, 16 April 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में दिनदहाड़े किडनैपिंग की सनसनीखेज वारदात

15 Apr 2026 | 8 Views

जालंधर में दिनदहाड़े किडनैपिंग की सनसनीखेज वारदात

तेजधार हथियार से हमला कर युवक को जबरन कार में ले गए आरोपी

जालंधर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े युवक पर हमला कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया। यह घटना चिट्टी मोड़ इलाके में हुई, जो थाना लांबड़ा के अधीन आता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिट्टी मोड़ के पास एक युवक और एक महिला सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक पजेरो गाड़ी में सवार 4 से 5 युवक मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसे जबरन गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोगा में मंगलवार सुबह दबिश दी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर के रूप में हुई है। उससे पूछताछ जारी है, ताकि अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

प्रारंभिक जांच में इस वारदात के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Published on: 15 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News