• Thursday, 30 April 2026
Logo Logo
Advertisement
जिमखाना क्लब के चुनाव फिर टले, A.G.M स्थगित

14 Mar 2026 | 164 Views

जिमखाना क्लब के चुनाव फिर टले, A.G.M स्थगित

जालंधर : शहर के जिमखाना क्लब के चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को होने वाली क्लब की वार्षिक आम सभा (एजीएम) को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब इस बैठक की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक बैठक टलने का कारण डिवीजनल कमिश्नर की व्यस्तता बताया जा रहा है। वह इस समय मोहाली में आयोजित पंजाब इन्वेस्ट समिट के कार्यक्रम में व्यस्त हैं।

इसी कारण जिमखाना क्लब की एजीएम को आगे के लिए टाल दिया गया है। क्लब प्रबंधन का कहना है कि एजीएम की नई तारीख जल्द तय कर क्लब के सदस्यों को सूचित किया जाएगा।

Published on: 14 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News