• Friday, 1 May 2026
Logo Logo
Advertisement
जनगणना-2027; डिप्टी कमिश्नर ने ज़िले में स्व-गणना की शुरूआत करवाई

01 May 2026 | 71 Views

जनगणना-2027; डिप्टी कमिश्नर ने ज़िले में स्व-गणना की शुरूआत करवाई

जालंधर, 30 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज जनगणना-2027 के तहत ज़िले में स्व-गणना की शुरूआत करवाई है, जो 14 मई तक होगी।

 

 

 

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज स्वंय ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना विवरण दर्ज किया।

 

 

 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्व-गणना एक ऐसी सुविधा है, जिसके ज़रिए आम लोग स्वंय अपनी जानकारी सरकारी पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नागरिकों को सरकार के अधिकारिक जनगणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाना होगा। उन्हें अपने मोबाइल नंबर और बेसिक जानकारी का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरनी होंगी। जैसे ही फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होगा, पोर्टल नागरिक को एक 'सेल्फ-एन्यूमरेशन आई डी' (SE ID) जेनरेट करेगा। जब जनगणना कर्मचारी घर पर आएंगे, तो नागरिक को सिर्फ़ यह आई.डी. दिखानी होगी। इससे जानकारी वेरीफ़ाई हो जाएगी और दोबारा फ़ॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

 

 

 

डिप्टी कमिश्नर ने ज़िलावासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

 

 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर और ज्वाईंट कमिश्नर, नगर निगम सुमनदीप कौर भी मौजूद थी।

 

........

Published on: 01 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News