जालंधर(जगजीत डोगरा) -काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर्स, PSEB की एक महत्वपूर्ण बैठक नॉर्थ जोन के प्रधान गुरनाम सिंह बाजवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के सचिव बलबीर सिंह तथा नॉर्थ जोन के सचिव जोबनप्रीत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में रुपिंदर शर्मा को प्रधान, हरप्रीत सिंह को सह-प्रधान, राजीव शर्मा को सचिव, अमरदीप सिंह को ज्वाइंट सचिव, रवि कुमार खरगोन को संगठन सचिव, गुरजीत सिंह को संगठन सदस्य तथा मनप्रीत को एडवाइजर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए मांग उठाई कि ERP सिस्टम को वर्तमान व्यस्त धान (पैडी) सीजन के दौरान लागू न किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर पहले ही कार्यभार अधिक है, ऐसे में नए सिस्टम को लागू करने से कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसलिए ERP सिस्टम को पैडी सीजन समाप्त होने के बाद ही लागू किया जाए, ताकि इसे सुचारू रूप से अपनाया जा सके।
बैठक में सभी सदस्यों ने नई कमेटी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।
Politics