• Friday, 17 April 2026
Logo Logo
Advertisement
मॉडल टाउन में टहनियों में लगी आग ने लिया विकराल रूप, मॉल के बाहर 6 एसी यूनिट जलीं

17 Apr 2026 | 3 Views

मॉडल टाउन में टहनियों में लगी आग ने लिया विकराल रूप, मॉल के बाहर 6 एसी यूनिट जलीं

मॉडल टाउन में टहनियों में लगी आग ने लिया विकराल रूप, मॉल के बाहर 6 एसी यूनिट जलीं

जालंधर, 16 अप्रैल

शहर के Model Town इलाके में सड़क किनारे पड़ी पेड़ों की टहनियों में लगी आग ने अचानक भयानक रूप ले लिया। घटना गोल मार्किट के पास एक मॉल के बाहर की बताई जा रही है, जहां आग तेजी से फैलते हुए मॉल की दीवार तक पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे सूखी टहनियां और कचरा पड़ा हुआ था, जिसमें आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पास ही लगे मॉल के ए.सी. आउटडोर यूनिट्स को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 6 ए.सी. आउटडोर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई या फिर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

घटनास्थल के पास खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आ सकती थी, लेकिन समय रहते मालिक ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को वहां से हटा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले की जांच जारी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Published on: 17 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News