जालंधर, 21 मार्च :
सचिव, मछली पालन विभाग, पशु पालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार डा. अभिलक्ष लिखी ने आज जालंधर का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने गांव जैतोवाली (जंडू सिंघा) स्थित अहनीर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह के मछली तालाब का निरीक्षण किया।
इस मौके पर कपूरथला, होशियारपुर और एस.बी.एस. नगर जिलों के प्रगतिशील मछली पालक भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर डा. लिखी ने जहां पी.एम.एम.एस.वाई. योजना का जायजा लिया, वहीं मछली पालकों से बातचीत भी की।
डा. लिखी ने राज्य में मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए मछली पालन विभाग, पंजाब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि अन्य किसानों को भी मछली पालन को सहायक व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए आगे आना चाहिए।
डायरेक्टर एवं वार्डन, मछली पालन पंजाब करमजीत सिंह ने बताया कि राज्य में विभिन्न मछली पालन विकास पहलकदमियों के तहत कुल 767 किसानों को 35.34 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है।
इस मौके पर मछली पालन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
जिक्रयोग्य है कि गांव जैतोवाली की लाभार्थी ने योजना की महिला श्रेणी के अंतर्गत 60 प्रतिशत (3,14,685/- रुपये) की सब्सिडी प्राप्त की है। लाभार्थी ने यहां सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के अलावा बतख पालन का कार्य भी शुरू किया है।
उन्होंने एक अन्य लाभार्थी जतिंदर कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार, बस्ती अड्डा मछली मंडी, जालंधर से भी बातचीत की, जिन्हें योजना के तहत इंसुलेटेड वाहन की खरीद के लिए 7,71,640 रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई थी।
........