• Monday, 22 June 2026
Logo Logo
Advertisement
नवांशहर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, 350 लोगों ने किया योगाभ्यास

22 Jun 2026 | 104 Views

नवांशहर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, 350 लोगों ने किया योगाभ्यास

आर्ट ऑफ लिविंग, जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त सहयोग से नवांशहर के बरादरी गार्डन में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय तथा पंजाब आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. रमन खन्ना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान भारती पंजाब के संयोजक संजीव दुग्गल ने मंच संचालन के साथ किया। उन्होंने योग के महत्व और इसके सामाजिक तथा स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक मनोज कांडा ने योग प्रशिक्षक के रूप में कॉमन योग प्रोटोकॉल का संचालन किया। आयुष विभाग से डॉ. ज्योति, डॉ. रमगीत, प्रशिक्षक दीपक, अतुल्य तथा बीएमपीएस स्कूल की छात्रा अदिति कांडा ने भी योग प्रदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नच्छत्तर पाल, सहायक आयुक्त (जनरल) श्री रमनजीत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदरजीत सिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरबजीत कौर, डॉ. अमरप्रीत कौर ढिल्लों, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, संदीप जैन, संजीव दुग्गल तथा विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

योग सत्र के दौरान मनोज कण्डा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

सहायक आयुक्त (जनरल) श्री रमनजीत सिंह ने कहा कि योग के माध्यम से स्वास्थ्य, सकारात्मकता और मानसिक शांति का संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, योग प्रशिक्षकों और आयोजकों की सराहना की।

सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों ने भाग लिया। इनमें जिला प्रशासन के अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, योग साधक, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों के लिए लस्सी, नींबू पानी और फलों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर आयुष विभाग के डॉ. शुभकामना, डॉ. रजनीश, डॉ. रीना चोपड़ा, डॉ. पूजा, इंस्पेक्टर अवतार सिंह, गुरचरण अरोड़ा, प्रदीप शारदा, अमित शर्मा, राजन बुधीराजा, रजनी कांडा, हर्ष शर्मा, अंकुश निझावन, पंकज नंदा, पूजा नंदा, भारत ज्योति कुंदरा, गुरजीत सिंह, प्रवेश कुमार, चेतराम रतन, हरप्रीत खारा, निशानप्रीत सिंह, योगेश कुमार (सीए), ज्योति दुग्गल, राजन अरोड़ा, परविंदर बत्रा, हतिंदर खन्ना, मनोज जगपाल, सतीश ओहरी, महेश कुमार हैप्पी, राजिंदर सैनी, नंदेश तथा गुरु रामदास सेवा सोसायटी के अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अनेक साधकों ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरबजीत कौर ने जिला प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों और शहरवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों को पौधे भेंट किए तथा पार्क में पौधारोपण भी करवाया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।

Published on: 22 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News