• Saturday, 1 August 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब में 40 लाख महिलाओं को ₹3 हजार मिले : SC को ₹4500; मान बोले-मुझे CM बना दिया, फोन पर टूं-टूं न करवाई तो क्या फायदा

01 Aug 2026 | 14 Views

पंजाब में 40 लाख महिलाओं को ₹3 हजार मिले : SC को ₹4500; मान बोले-मुझे CM बना दिया, फोन पर टूं-टूं न करवाई तो क्या फायदा

पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की 40 लाख महिलाओं के मोबाइल पर शनिवार को टूं-टूं हुई। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत इनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए। जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और SC वर्ग की महिलाओं के खाते में 4500 रुपए आए।

पठानकोट में हुए कार्यक्रम में CM भगवंत मान ने कहा कि हमने जनता से किए सारे वादे पूरे किए हैं। पहले मुझे कोई जानता तक नहीं था, लेकिन महिलाओं ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया। अब उनके फोन पर टूं-टूं न करवाई तो क्या फायदा।

इस योजना से पहली बार लाभार्थी महिलाओं को 3 महीने की रकम एक साथ मिली है। इससे पहले 32 लाख महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर की जा चुकी है। इस कार्यक्रम के बाद AAP सरकार 2027 के चुनाव से पहले अपनी सबसे बड़ी गारंटी में करीब 98 लाख में से 72 लाख महिलाओं को कवर कर लिया। 

  • 3 साल 4 महीने में चुनावी गारंटी पूरी की: सीएम मान ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में महिलाओं से किया गया आखिरी बड़ा वादा भी हमने पूरा कर दिया है।
  • यह खैरात नहीं, सम्मान है: सीएम ने कहा कि महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता किसी पर एहसान नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है।
  • ₹1500 मिलने से कोई अमीर नहीं होगाः मान ने कहा कि ₹1500 की मासिक सहायता से कोई अमीर नहीं हो जाएगा, लेकिन यह राशि महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का एक कदम है।

Published on: 01 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News