जालंधर, 29 मार्च : पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन द्वारा आज धीना मार्किट के व्यापारियों के साथ इंटरैक्टिव सेशन करवाया गया। यह मीटिंग एसोसिएशन प्रधान और व्यापारियों के लिए अपने मुद्दे खुलकर साझा करने के लिए अहम प्लेटफॉर्म साबित हुई।
जिला ट्रेडर्स कमिशन चेयरमैन इंदरवंश सिंह चड्ढा ने व्यापारियों के मुद्दों को गौर से सुना और निर्धारित समय में उचित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इन मीटिंगों का उदेश्य व्यापारियों की मुश्किलों को सुनना और उनके समाधान के लिए व्यापारियों व प्रशासन के बीच संवाद को और मजबूत बनाना है।
उन्होंने कहा कि यह पहल कमिशन की व्यापारियों की समस्याओं पर खुली चर्चा और तुरंत कार्रवाई करने की निरंतर वचनबद्धता को दर्शाती है।
विधानसभा ट्रेडर्स कमिशन चेयरमैन नवनीत सिंह जूनेजा ने व्यापारियों की भरपूर भागीदारी के लिए धन्यवाद किया। इस सेशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ विधानसभा ट्रेडर्स कमिशन (कैंट) के मेंबर सुमित बाजवा, गुलशन जैन, सुखविंदर सिंह और ‘आप’ के सीनियर नेता बचित्तर सिंह भी मौजूद थे।