परमिंदर सिंह झोटा के समर्थन में आर्यन भट्टी का बड़ा ऐलान, AAP के सभी पदों से दिया इस्तीफा
जालंधर: युवा नेता आर्यन भट्टी ने परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और पंजाब को नशामुक्त बनाने के संघर्ष के समर्थन में आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।
आर्यन भट्टी ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि इंसाफ की लड़ाई में आज उनका दिल बहुत दुखी है। उन्होंने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा के संघर्ष को देखते हुए उन्होंने पार्टी के सभी पदों को छोड़ने का फैसला लिया है।
आर्यन भट्टी ने स्पष्ट किया कि उनका नशों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और इंसाफ की आवाज को लगातार बुलंद किया जाता रहेगा।
उनके इस ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनके इस्तीफे के संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की पुष्टि नहीं हुई है।