• Thursday, 25 June 2026
Logo Logo
Advertisement
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हालत अब स्थिर

25 Jun 2026 | 11 Views

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हालत अब स्थिर

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हालत अब स्थिर

जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अस्पताल पहुंचे और उनकी सेहत का हाल जाना।

रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि मनोरंजन कालिया पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बावजूद वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने जानकारी दी कि कालिया ने ब्लड प्रेशर की दो गोलियां ले ली थीं, जिसके कारण उनका रक्तचाप अचानक काफी नीचे चला गया। बीपी 60 से नीचे पहुंचने के कारण वह बेहोश हो गए।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद उनके चिकित्सक मित्र डॉ. मुकेश वालिया ने तत्काल उन्हें सीपीआर देकर प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया।

अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. दीपांशु गुप्ता ने बताया कि मनोरंजन कालिया को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हुई थी। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।

डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल मनोरंजन कालिया की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित विभिन्न राजनीतिक नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Published on: 25 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News