• Monday, 13 July 2026
Logo Logo
Advertisement
देर रात पार्क से अस्पताल पहुंचाई गई युवती, हालत अब स्थिर; पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

13 Jul 2026 | 9 Views

देर रात पार्क से अस्पताल पहुंचाई गई युवती, हालत अब स्थिर; पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

जॉगर्स पार्क में युवती घायल अवस्था में मिली, समय रहते उपचार मिलने से बची जान

देर रात पार्क से अस्पताल पहुंचाई गई युवती, हालत अब स्थिर; पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

स्थानीय जॉगर्स पार्क में शनिवार देर रात एक युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। पार्क में मौजूद लोगों ने युवती को खून से लथपथ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सहारा संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवती को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। समय रहते चिकित्सीय सहायता मिलने के कारण उसकी जान बच गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि युवती इस स्थिति में कैसे पहुंची। परिजनों ने फिलहाल मामले में किसी प्रकार की जांच या कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार किया है।

उधर, थर्मल थाना के एसएचओ ने बताया कि पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है तो पुलिस नियमानुसार जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

फिलहाल युवती का उपचार जारी है और मामले को लेकर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Published on: 13 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News