• Friday, 11 September 2026
Logo Logo
Advertisement
अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस का छापा, 55 लोगों को कराया मुक्त, 15 ग्राम हेरोइन बरामद

11 Sep 2026 | 48 Views

अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस का छापा, 55 लोगों को कराया मुक्त, 15 ग्राम हेरोइन बरामद

अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस का छापा, 55 लोगों को कराया मुक्त, 15 ग्राम हेरोइन बरामद

खन्ना (लुधियाना), 9 सितंबर। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खन्ना पुलिस ने गांव घुंगराली राजपूतान में संचालित एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने केंद्र को सील कर वहां रह रहे लगभग 55 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके उपचार व पुनर्वास के लिए सरकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में भेज दिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान केंद्र से 15 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई, जिसके बाद दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान पवनदीप सिंह पुत्र नछत्तर सिंह और जसविंदर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंचे एसपी (डी) राकेश यादव ने बताया कि थाना सदर खन्ना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान यह सफलता हासिल हुई। इस संबंध में थाना सदर खन्ना में 9 सितंबर 2026 को मामला नंबर 291 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अलावा बीएनएस की धारा 115(2), 127(2), 318(4), 351(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि अवैध केंद्र में रहने वाले लोगों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाता था, वहां मादक पदार्थ कैसे पहुंचे और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद हेरोइन के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

मानवाधिकारों की सुरक्षा पर भी जोर

खन्ना पुलिस की इस कार्रवाई को मानवाधिकारों की रक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा मुक्ति के नाम पर किसी भी व्यक्ति के साथ अवैध हिरासत, शोषण या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी दर्पण अहलूवालिया के नेतृत्व में खन्ना पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल तस्करों और अवैध गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के शिकार लोगों की सुरक्षा, सम्मान और पुनर्वास सुनिश्चित करना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।

Published on: 11 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News