• Friday, 11 September 2026
Logo Logo
Advertisement
भगत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बाद दामाद मोहन लाल भगत का निधन

11 Sep 2026 | 18 Views

भगत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बाद दामाद मोहन लाल भगत का निधन

भगत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बाद दामाद मोहन लाल भगत का निधन

जालंधर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के निधन के बाद भगत परिवार को एक और गहरा सदमा लगा है। जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री के दामाद मोहन लाल भगत का भी निधन हो गया। एक ही दिन परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि मोहन लाल भगत को कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। हालत बिगड़ने पर वह कोमा में चले गए थे। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

मोहन लाल भगत जालंधर के दिलबाग नगर के निवासी थे और सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।

एक ही दिन में परिवार के दो करीबी सदस्यों को खोने से भगत परिवार गहरे सदमे में है। रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Published on: 11 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News