• Friday, 11 September 2026
Logo Logo
Advertisement
कपूरथला चौक में कार-ऑटो की टक्कर के बाद चालकों में भिड़ंत, वीडियो वायरल

11 Sep 2026 | 49 Views

कपूरथला चौक में कार-ऑटो की टक्कर के बाद चालकों में भिड़ंत, वीडियो वायरल

कपूरथला चौक में कार-ऑटो की टक्कर के बाद चालकों में भिड़ंत, वीडियो वायरल

जालंधर। शहर के व्यस्त कपूरथला चौक में कार और ऑटो के बीच टक्कर के बाद दोनों चालकों के बीच जमकर हंगामा हो गया। मामूली सड़क हादसे के बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों चालक आपस में हाथापाई करने लगे।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों चालकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और घटना चर्चा का विषय बन गई।

बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों चालक आपस में भिड़ रहे थे, उस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस कर्मचारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग करवाया और स्थिति को शांत कराया।

फिलहाल दोनों चालकों के बीच विवाद और हाथापाई की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के पास किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज करवाए जाने की भी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई कर सकती है।

Published on: 11 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News