• Thursday, 2 April 2026
Logo Logo
Advertisement
भारतीय फौज में बतौर अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ी

02 Apr 2026 | 12 Views

भारतीय फौज में बतौर अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ी

जालंधर, 1 अप्रैल : डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय फौज में बतौर अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, जो पहले 1 अप्रैल 2026 थी, अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है।

 

 

 

उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 1 जून 2026 है और रजिस्ट्रेशन वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए।

 

 

 

शैक्षणिक योग्यता के बारे में उन्होंने बताया कि अग्निवीर जी.डी. के लिए उम्मीदवार 10वीं पास (45 फीसदी अंकों के साथ) 

 

अग्निवीर तकनीकी के लिए 12वीं पास (साइंस पी.सी.एम.) अग्निवीर क्लर्क/एस.के.टी.के लिए 10वीं पास (60 फीसदी अंकों के साथ) अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 8वीं/10वीं पास होना चाहिए।

 

 

 

उन्होंने यह भी बताया कि इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार पंजाब सरकार द्वारा स्थापित सी-पाईट कैंप, थेह कांजला, कपूरथला में लिखित और फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्राप्त कर सकते है। वहाँ छात्रों को हॉस्टल, भोजन, जिम, स्मार्ट क्लास रूम आदि सभी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती है।

 

 

 

ट्रेनिंग ऑफिसर सी- पाईट कैंप कैप्टन अजीत सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए मुफ्त लिखित और फिजिकल ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, वे अपनी 10वीं/12वीं की योग्यता के सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और जिस पद के लिए ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई किया है उसकी कॉपी लेकर सी-पाईट कैंप, थेह कांजला, कपूरथला में आ सकते है या फिर दफ्तर के हेल्पलाइन नंबरों

 

83601-63527 तथा 69002-00733 पर संपर्क कर सकते है

Published on: 02 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News