• Monday, 10 August 2026
Logo Logo
Advertisement
गढ़ा रोड स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, कई युवक-युवतियां हिरासत में

10 Aug 2026 | 7 Views

गढ़ा रोड स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, कई युवक-युवतियां हिरासत में

गढ़ा रोड स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, कई युवक-युवतियां हिरासत में

जालंधर। शहर में एक स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना 7 के अधीन आते गढ़ा रोड स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से 4 से 6 युवकों और 8 से 10 युवतियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा है कि उक्त स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को पहले भी कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस शहर के अन्य संदिग्ध स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। हालांकि ग्रैंड स्पा सेंटर में हुई रेड को लेकर पुलिस अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य स्पा सेंटर संचालकों में भी हलचल देखी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्पा सेंटर में संचालित गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गढ़ा रोड क्षेत्र में स्थित कुछ अन्य स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी साझा करेगी।

Published on: 10 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News