बिलासपुर के शाहतलाई में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इसमें अमृतसर के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 13 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का PGI चंडीगढ़, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और बड़सर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूचना के अनुसार अमृतसर के श्रद्धालु रविवार को दिन में बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करके वापस घर को लौट रहे थे। रात करीब 10.30 बजे इनकी बस शाहतलाई के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें काव्या पुत्र कुलदीप कुमार निवासी अमृतसर और रितेश पुत्र अजय कुमार निवासी अमृतसर की मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन व स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सात घायलों का इलाज सिविल अस्पताल बड़सर में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालु को पीजीआई चंडीगढ़ और दो को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस में 35 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे। अधिकांश को चोटे नहीं आई।
इस हादसे में नवदीप, दूषन, रेनू, गुरप्रीत, सुखविंदर, जसवीर, काजल को हल्की चोटें आई है, जबकि अंश और वंश को काफी चोटें बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल शिव को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन व स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।