• Saturday, 23 May 2026
Logo Logo
Advertisement
हैनरी का बड़ा अनुशासनात्मक एक्शन,पार्टी विरोधी गतिविधियों करने वाले पर गिरी गाज

23 May 2026 | 10 Views

हैनरी का बड़ा अनुशासनात्मक एक्शन,पार्टी विरोधी गतिविधियों करने वाले पर गिरी गाज

हैनरी का बड़ा अनुशासनात्मक एक्शन,पार्टी विरोधी गतिविधियों करने वाले पर गिरी गाज
 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन  अवतार हैनरी ने तत्काल प्रभाव से  ज़िला अमृतसर के रहने वाले राजीव मरवाहा को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। अनुशासन समिति ने अपने आदेश में कहा है कि राजीव  द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अनुशासनहीनता करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार संबंधित नेता राजीव मरवाहा  नगर कौंसिल  चुनाव के दौरान  हल्का मजीठा  के वार्ड न 8 से  चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार  गुरदीप सिंह मल्ली की बजाय अकाली दल के उम्मीदवार प्रिंस नय्यर  का शरेआम  अपने सोशल मीडिया पर  प्रचार कर रहे थे।  मजीठा के हल्का इंचार्ज  भगवंत पाल सिंह सच्चर द्वारा की  शिकायत और आंतरिक समीक्षा के बाद पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

चेयरमैन  अवतार हैनरी का कहना है कि संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और जो भी नेता संगठन के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Published on: 23 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News