पंजाब के करीब 180 ETT शिक्षक और उनके परिवार के सदस्य सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। शिक्षकों ने भर्ती, बहाली और वेतनमान से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाया है। शिक्षकों का विवाद वर्ष 2016 की भर्ती से जुड़ा बताया गया है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के चलते शिक्षकों को बाद में बर्खास्त किया गया था, जिसके बाद अदालत के आदेश के बाद उनकी बहाली हुई। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वेतनमान में समानता का मुद्दा भी उठाया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि समान भर्ती बैच के शिक्षकों के बीच वेतन व्यवस्था में अंतर है।
Education