• Wednesday, 27 May 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर जिले में 7 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के 99 वार्डों के लिए शांतिपूर्वक हुआ मतदान

27 May 2026 | 14 Views

जालंधर जिले में 7 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के 99 वार्डों के लिए शांतिपूर्वक हुआ मतदान

जालंधर जिले में 7 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के 99 वार्डों के लिए शांतिपूर्वक हुआ मतदान 

 

डिप्टी कमिश्नर ने मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने पर चुनाव कर्मियों की सराहना की, मतदाताओं का जताया आभार 

 

कहा,29 मई को होगी वोटों की गिनती, सभी प्रबंध पूरे

 

जालंधर, 26 मई :

जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के कुल 99 वार्डों के लिए आज शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदान के लिए कुल 133 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

 

शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने पर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जालंधर श्री वरजीत वालिया ने चुनाव कर्मियों की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि चुनाव स्टाफ द्वारा मेहनत और तनदेही से निभाई गई ड्यूटी के कारण जिले में पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान पूरा हुआ।

 

मतदाताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के सूझवान मतदाताओं के कारण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

 

श्री वालिया ने बताया कि वोटों की गिनती 29 मई को होगी, जिसके लिए चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए है।

 

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के 99 वार्डों के लिए कुल 341 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होनें बताया कि नगर कौंसिल आदमपुर 13 वार्डों के लिए 44 उम्मीदवार नगर कौंसिल करतारपुर के 15 वार्डों के लिए 50 उम्मीदवार नकोदर के 17 वार्डों के लिए 55 उम्मीदवार नूरमहल के 13 वार्डों के लिए 41उम्मीदवार  

फिल्लौर के 15 वार्डों के लिए 57 उम्मीदवार नगर पंचायत महितपुर के 13 वार्डों के लिए 47 उम्मीदवार नगर पंचायत लोहियां खास के 13 वार्डों के लिए 47 उम्मीदवारो के लिए मतदान हुआ।

 

श्री वालिया ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को उचित ढंग से पूरा करवाने के लिए रिजर्व स्टाफ सहित 800 चुनाव कर्मी तैनात किए गए थे। वहीं एस.एस.पी. जालंधर (देहाती) श्री हरविंदर सिंह विरक के नेतृत्व में करीब 1200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात थे।

Published on: 27 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News