• Wednesday, 27 May 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर नगर निकाय चुनाव: दोपहर 2 बजे तक कई क्षेत्रों में 50% के करीब मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

27 May 2026 | 14 Views

जालंधर नगर निकाय चुनाव: दोपहर 2 बजे तक कई क्षेत्रों में 50% के करीब मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

जालंधर नगर निकाय चुनाव: दोपहर 2 बजे तक कई क्षेत्रों में 50% के करीब मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

 

जालंधर जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया के नेतृत्व में 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगातार मतदान हो रहा है।

 

दोपहर 2 बजे तक नगर परिषद आदमपुर में 44.71 प्रतिशत, करतारपुर में 47.13 प्रतिशत, नकोदर में 47.26 प्रतिशत, नूरमहल में 50.19 प्रतिशत और फिल्लौर में 44.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं नगर पंचायत महितपुर में 51.63 प्रतिशत और लोहियां खास में 52.47 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

 

जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के कुल 99 वार्डों के लिए 341 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर कौंसिल आदमपुर के 13 वार्डों में 44 उम्मीदवार, करतारपुर के 15 वार्डों में 50, नकोदर के 17 वार्डों में 55, नूरमहल के 13 वार्डों में 41 और फिल्लौर के 15 वार्डों में 57 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

इसके अलावा नगर पंचायत महितपुर और लोहियां खास के 13-13 वार्डों के लिए 47-47 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 133 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Published on: 27 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News