• Wednesday, 8 April 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में स्नैचिंग: मंत्री मोहिंद्र भगत के घर के पास बुजुर्ग महिला से बालियां छीनी

08 Apr 2026 | 9 Views

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में स्नैचिंग: मंत्री मोहिंद्र भगत के घर के पास बुजुर्ग महिला से बालियां छीनी

जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेज-2 में स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। घटना कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत के घर के पीछे की बताई जा रही है, जहां घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर बाइक सवार दो स्नेचर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले महिला के पास पहुंचे और पानी मांगने का बहाना किया। बुजुर्ग महिला ने उन्हें पास के पार्क में लगी पानी की टंकी की ओर इशारा किया। इसी दौरान जैसे ही महिला का ध्यान दूसरी तरफ गया, एक आरोपी ने चालाकी से उसके कानों से बालियां छीन लीं और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता लीलावती ने बताया कि वह दूसरी महिला के साथ घर के बाहर बैठी थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए, जिनमें से एक उसके पास आया और पानी मांगने लगा। जैसे ही उसने पार्क की ओर इशारा किया, आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया।

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इलाके में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

Published on: 08 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News