• Wednesday, 8 April 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में दर्दनाक हादसा: कार की चपेट में आकर 7 साल की बच्ची की मौत

08 Apr 2026 | 7 Views

जालंधर में दर्दनाक हादसा: कार की चपेट में आकर 7 साल की बच्ची की मौत

जालंधर के चौगिट्टी इलाके के गुरु नानक पुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची की कार से कुचलकर मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक मोगा का रहने वाला है, जो अपने रिश्तेदार से मिलने गुरु नानक पुरा वेस्ट आया हुआ था। इसी दौरान गली में खेल रही बच्ची उसे दिखाई नहीं दी और कार को मोड़ते समय वह उसकी चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय जसविंदर पाल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी करीब 30 साल बाद अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बच्ची गली में खेल रही थी और कार चालक गाड़ी को बैक कर मोड़ रहा था। मौके पर एक व्यक्ति गाड़ी मोड़ने में मदद कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही के चलते हादसा हो गया।

बच्ची को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Published on: 08 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News