• Tuesday, 19 May 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर पुलिस ने हुक्का फ्लेवर और तंबाकू उत्पाद किए बरामद, मामला दर्ज

19 May 2026 | 73 Views

जालंधर पुलिस ने हुक्का फ्लेवर और तंबाकू उत्पाद किए बरामद, मामला दर्ज

जालंधर पुलिस ने हुक्का फ्लेवर और तंबाकू उत्पाद किए बरामद, मामला दर्ज

 

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की ओर से तंबाकू उत्पादों और हुक्का फ्लेवर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर-2 में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर एसीपी सेंट्रल और थाना प्रभारी की अगुवाई में की गई।

 

प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकार के हुक्का फ्लेवर और तंबाकू उत्पाद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Cigarettes and Other Tobacco Products Act 2003 की धारा 4-A के तहत केस दर्ज किया है।

 

बरामद सामान में विभिन्न ब्रांडों के फ्लेवर और तंबाकू उत्पाद शामिल हैं। इनमें AL-FIZA Gold Line Dreamy Love, Moon Buzz Mint Chocolate Chip, Afzal Premium French Tobacco Pan Kiwi Mint, Moon Buzz Masala Chai, Moon Buzz Black Double Apple, Adalya Tobacco Bagdadi, Afzal Brain Freeze Up, Adalya Tobacco Angel Lips, Adalya Tobacco Punk Man, Adalya Tobacco Love 66 और Adalya Tobacco Sky Fall जैसे उत्पाद शामिल बताए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार कुल 129 डिब्बे/पैक बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू और हुक्का उत्पादों की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Published on: 19 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News