• Wednesday, 17 June 2026
Logo Logo
Advertisement
जनकल्याण मंच और जन्मोत्सव समिति की मेहनत लाई रंग, बराड़ भवन का शिलान्यास होने पर समाज में खुशी की लहर

16 Jun 2026 | 209 Views

जनकल्याण मंच और जन्मोत्सव समिति की मेहनत लाई रंग, बराड़ भवन का शिलान्यास होने पर समाज में खुशी की लहर

जनकल्याण मंच और जन्मोत्सव समिति की मेहनत लाई रंग, बराड़ भवन का शिलान्यास होने पर समाज में खुशी की लहर

 

जालंधर, 16 जून:

सतिगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के जन्मोत्सव के अवसर पर जनकल्याण मंच के प्रधान गगन पाहवा, उनकी टीम तथा जन्मोत्सव समिति आश्रम प्रवेश टांगरी की टीम के लगातार प्रयास आखिरकार सफल रहे। 15 जून 2026 को पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने बराड़ भवन का शिलान्यास किया, जिससे बराड़ समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

जानकारी देते हुए जनकल्याण मंच के प्रधान गगन पाहवा ने बताया कि बराड़ भवन के निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने और उनकी टीम ने कई बार मंत्री महिंदर भगत तथा प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। लगातार प्रयासों और संघर्ष के बाद यह मांग पूरी हुई, जिससे समाज के लोगों में भारी उत्साह है।

 

इस अवसर पर कਾਲू उत्तम बराड़, सागर बराड़, बॉबी एडवोकेट बराड़, शंटी भगत, साहिल भगत, गोरा बराड़, ट्विंकल भगत, राजन बराड़, गौतम पाहवा बराड़, देव पाहवा बराड़, मानस नारंग, रवि बराड़, तरसेम गोरी बराड़, बलबीर गोरी बराड़, बंटी बराड़, टिंकू गोरी बराड़, प्रवेश टांगरी बराड़, जोगिंदर सिंह बराड़, करनैल बिल्ला बराड़, खड़क सिंह बराड़, बल्लू बराड़, हकीकत बराड़, सोनू बराड़, घुला बराड़ सहित बराड़ समाज और भगत समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत उपस्थित रहे। इसके अलावा अतुल भगत, मेयर वनीत धीर, रॉबिन सांपला, चेयरमैन अमृतपाल, चेयरमैन कीमती भगत, प्रवेश टांगरी बराड़, कांग्रेस नेता सुरिंदर कौर, कांग्रेस नेता अवतार तारी तथा भाजपा नेता दीपु भगत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

 

गगन पाहवा ने कहा कि यह केवल एक भवन का शिलान्यास नहीं, बल्कि समाज की एक लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है, जो सामूहिक प्रयासों और जनहित की भावना का परिणाम है।

Published on: 16 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News