• Wednesday, 17 June 2026
Logo Logo
Advertisement
दूध देने वाले पशुओं की खरीद, पशु आहार, नस्ल सुधार, देखभाल-संभाल तथा उचित विपणन की नवीनतम तकनीकों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

17 Jun 2026 | 7 Views

दूध देने वाले पशुओं की खरीद, पशु आहार, नस्ल सुधार, देखभाल-संभाल तथा उचित विपणन की नवीनतम तकनीकों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

दूध देने वाले पशुओं की खरीद, पशु आहार, नस्ल सुधार, देखभाल-संभाल तथा उचित विपणन की नवीनतम तकनीकों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

 

 

जालंधर, 15 जून: डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी विकास जालंधर कश्मीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डेयरी विकास विभाग द्वारा दो हफ्ते का डेयरी प्रशिक्षण कोर्स 22 जून 2026 से डेयरी प्रशिक्षण केंद्र, फगवाड़ा में करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग के दौरान दूध देने वाले पशुओं की खरीद से लेकर पशु आहार, नस्ल सुधार, देखभाल-संभाल और उचित विपणन की नवीनतम तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षार्थियों को विभागीय साहित्य मुफ्त प्रदान किया जाएगा।

ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को 2, 5 और 10 दूध देने वाले पशुओं की खरीद पर 33 प्रतिशत तथा 25 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी।

 

योग्यता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित इच्छुक व्यक्ति (पुरुष/महिला), जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच हो और कम से कम पांचवीं पास हों, प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने बताया कि जिला जालंधर के प्रशिक्षण लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार 21 जून 2026 तक डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी विकास जालंधर, आर.डी.डी.एल. कॉम्प्लेक्स, लाडोवाली रोड, जालंधर में उपस्थित हो सकते है।

 

प्रशिक्षार्थियों के लिए जनरल कैटेगरी की फीस 1000 रुपये तथा अनुसूचित जाति के लिए 750 रुपये होगी।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 81949-08659 और 73408-86952 पर संपर्क किया जा सकता है।

Published on: 17 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News